×

VIDEO: CM के सामने पंडित सिंह ने कहा- मारपीट से करो चुनाव में कब्जा

Admin
Published on: 29 March 2016 9:52 AM GMT
VIDEO: CM के सामने पंडित सिंह ने कहा- मारपीट से करो चुनाव में कब्जा
X

सैफई: ढाई मिनट में 56 गालियां देने वाले सपा के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सैफई में कृषि मेले के दौरान मंत्री जी ने सार्वजनिक मंच से हिंसात्मक बयान दिया है। चौंका देने वाली बात यह है कि इस दौरान मंच पर सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

पंडित सिंह ने क्‍या कहा...

-हम पूर्वांचल पर कब्जा किए हैं। आप ऐसे ही 2017 में मारपीट कर कब्जा करने का काम करिएगा।

-तभी हमारे युवा मुख्यमंत्री फिर से सीएम बनेंगे।

-यह पांच साल गरीबी दूर करने के लिए था।

-अगले पांच साल में इन गरीबों को बड़ा आदमी बनाने का काम हमारे मुख्यमंत्री करेंगे।

-जय श्री अखिलेश यादव, जय श्री नेता जी कहकर मंत्री जी ने अपना भाषण खत्म किया।

-पंडित सिंह ने यह बयान सार्वजनिक मंच से दिया, जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

पंडित सिंह पर लगे आरोप

-विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर एक युवक को फोन पर जान से मारने का आरोप लगा था।

-उन्होंने एक युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर ढाई मिनट में 56 गालियां दी थी।

-युवक ने मंत्री जी की गाड़ी से काली फिल्म उतरते हुए खींची गई फोटो सोशल साइट्स पर डाल दी थी।

सीएमओ को किडनैप करने का है आरोप

-पंडित सिंह पर सीएमओ को किडनैप करने का भी आरोप लग चुका है।

-इसके बाद उन्हें अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा तक देना पड़ा था।

-उन्होंने सीएमओ से अपने चहेतों को अनुबंध पर रखने के लिए कहा था।

-लेकिर सीएमओ ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

-डीएम को धमकाने-पीडब्लूडी इंजीनियर को जान से मारने की धमकी के भी आरोप लगे हैं।

सीएम ने दागदार मंत्री को दिया कैबिनेट में दर्जा

-हाल ही में अखिलेश यादव ने 6वीं बार अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया था।

-इसमें 21 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई थी।

-इसमें पंडित सिंह भी शामिल थे।

Admin

Admin

Next Story