TRENDING TAGS :
Sant Kabir Nagar News: नारी शक्ति का आक्रोश: सपा सांसद के आवास पर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
Sant Kabir Nagar News:संत कबीर नगर में महिलाओं ने सपा सांसद के आवास पर धरना देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कड़ा आक्रोश जताया और महिला विरोधी नारे लगाए।
नारी शक्ति का आक्रोश: सपा सांसद के आवास पर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन (Photo- Newstrack)
Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर: लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (Nari Shakti Vandan) का विरोध करना संत कबीर नगर के सांसद के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस विरोध के खिलाफ आज जनपद की महिलाओं ने एकजुट होकर सांसद आवास पर विशाल धरना प्रदर्शन किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन का सफल संचालन भाजपा की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह और भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सुनीता अग्रहरि ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान भाजपा नेत्री पूर्व अध्यक्ष मगहर संगीता वर्मा और भाजपा नेत्री किरण प्रजापति ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में हक दिलाने के लिए ऐतिहासिक कानून लाए हैं, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और उनके सांसद ने इसका विरोध कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।
समाजवादी पार्टी हमेशा से महिला विरोधी- भाजपा
नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से महिला विरोधी रही है और उनके सांसद द्वारा संसद में इस अधिनियम का विरोध करना नारी शक्ति का अपमान है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हुंकार भरी कि आने वाले समय में जिले की महिलाएं इस अपमान का बदला लेंगी और सपा सांसद को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
आवास पर हुए इस प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जहाँ महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनके अधिकारों के बीच आने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


