Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान साजिद खान द्वारा बच्चों को मुफ्त आईडी कार्ड और स्कार्फ वितरित

​Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर में ग्राम प्रधान साजिद खान ने मदरसे के बच्चों को मुफ्त आईडी कार्ड और स्कार्फ वितरित किए। इस पहल से छात्रों में उत्साह और सुरक्षा जागरूकता बढ़ी।

Amit Pandey
Published on: 10 Jun 2026 11:17 AM IST
​Sant Kabir Nagar News
X

​Sant Kabir Nagar News(Photo-Social Media)

​Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जनपद के देवरिया लाल स्थित 'मदरसा अरबिया कादिरिया रिज़विया' में आज एक बेहद सराहनीय और उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्राम प्रधान साजिद खान द्वारा मदरसे के छात्र-छात्राओं की शिक्षा और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बेहतरीन पहल की गई।

ग्राम प्रधान की इस अनूठी पहल के अंतर्गत मदरसे के कुल 165 छात्र-छात्राओं को मुफ्त में पहचान पत्र (आईडी कार्ड) और स्कार्फ वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ​इस वितरण कार्यक्रम के तहत मदरसे की 95 छात्राओं को मुफ्त स्कार्फ और आईडी कार्ड दिए गए, जबकि 70 छात्रों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) सौंपे गए। ग्राम प्रधान जनाब साजिद खान के इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

इस गरिमामयी और प्रेरणादायक अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल अबरार अहमद, कारी मसूद रज़ा, अजीजुल्लाह, मुबारक अली, फैज़ान रज़ा, मोईन रज़ा, अरशद रज़ा, नौशाद अली और वाज़िहुद्दीन सहित सभी मास्टर (शिक्षक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मदरसे के स्टाफ और मौजूद गणमान्य लोगों ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Amit Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Amit Pandey

Next Story