Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद महापंचायत में रोहित पाण्डेय की हुंकार, 2027 में PDA सरकार का दावा

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर की पीडीए महापंचायत में सपा नेता रोहित पाण्डेय ने सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए 2027 में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

Amit Pandey
Published on: 13 Jun 2026 7:36 PM IST
Rohit Pandeys shouting in Khalilabad Mahapanchayat, PDA governments claim in 2027
X

खलीलाबाद महापंचायत में रोहित पाण्डेय की हुंकार, 2027 में PDA सरकार का दावा (Photo- Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर। खलीलाबाद के नेहिया खुर्द स्थित संगम मैरिज हॉल में अति पिछड़ा समाज द्वारा आयोजित भव्य पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महापंचायत में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रोहित पाण्डेय मुख्य आकर्षण रहे। नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भवन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में रोहित पाण्डेय ने सामाजिक न्याय, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि शोषित, वंचित और अति पिछड़े समाज को उनका हक दिलाना ही समाजवादी पार्टी का मुख्य संकल्प है।


रोहित पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

रोहित पाण्डेय ने वर्ष 2027 के चुनावी लक्ष्य को सामने रखते हुए कहा हमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है। सामाजिक न्याय की आवाज़ अब और बुलंद हो चुकी है, पी.डी.ए. पूरी तरह एकजुट है और 2027 का हमारा संकल्प अटूट है।"रोहित पाण्डेय की उपस्थिति में महापंचायत में उमड़े भारी जनसमूह ने एकजुट होकर ऐतिहासिक संकल्प लिया।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और शोषित समाज की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पी.डी.ए. की सरकार बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जाएगा।



इस भव्य महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक राम अचल राजभर मौजूद रहे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक श्री राजेंद्र प्रसाद चौधरी और पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में पीडीए समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने रोहित पाण्डेय के प्रयासों की सराहना करते हुए 2027 के मिशन में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

Amit Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Amit Pandey

Next Story