Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में सर्राफा व्यापारियों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ जेवरों की होगी बिक्री

Sant Kabir Nagar News : संतकबीरनगर के सर्राफा व्यापारियों ने देशहित में बड़ा फैसला लेते हुए ठोस सोना और गोल्ड बार की खुली बिक्री बंद करने का ऐलान किया

Amit Pandey
Published on: 18 May 2026 4:59 PM IST
Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में सर्राफा व्यापारियों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ जेवरों की होगी बिक्री
X

Sant Kabir Nagar News 

Sant Kabir Nagar News : वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और सोने के आयात को घटाने के लिए संतकबीरनगर जिला प्रशासन और सर्राफा व्यापारियों ने मिलकर एक बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक पहल की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए आह्वान के क्रम में, जिलाधिकारी (डीएम) आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा, पारदर्शिता और देशहित को ध्यान में रखते हुए कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर देश हित में बुलियन व 24 कैरेट गोल्ड (सोना) के आयात को कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आभूषणों की सामान्य बिक्री पर कोई रोक नहीं है और वह पहले की तरह ही जारी रहेगी, क्योंकि इससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी और आजीविका जुड़ी है

। हालांकि, आभूषणों की खरीद-बिक्री तथा स्थानीय कारीगरों के कार्य की सुरक्षा के लिए पुरानी ज्वैलरी के लेन-देन को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किए जाने की आवश्यकता है।जिला प्रशासन के इस आह्वान पर जनपद के प्रमुख सर्राफा पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक सुर में कहा कि उनके लिए 'देशहित सर्वोपरि' है। विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए वे सरकार और प्रशासन का हर संभव सहयोग करने हेतु सदैव तत्पर हैं।

इसी क्रम में संगठन के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह बड़ा निर्णय लिया गया कि अब आम जनता को ठोस सोना, बुलियन या गोल्डन बार की खुली बिक्री नहीं की जाएगी। दुकानों से सिर्फ निर्मित आभूषण (जेवर) ही बेचे जाएंगे।व्यापारियों ने बताया कि आभूषण उद्योग से स्थानीय कारीगर, डिजाइनर, छोटे व्यापारी और कई अन्य लोग जुड़े हैं, इसलिए

आवश्यकतानुसार सिर्फ निर्मित ज्वैलरी की ही बिक्री जारी रहेगी। इसके अलावा, बाजार में सोने के रोटेशन को बढ़ाने के लिए पुरानी ज्वैलरी की खरीद-बिक्री को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुरानी ज्वैलरी के लेन-देन के संबंध में प्रशासनिक सुरक्षा और सहयोग की अपील की, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story