Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में सीएम योगी ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, चेक-लैपटॉप और प्रमाण पत्र बांटे

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। चेक, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए तथा बच्चों से संवाद किया।

Newstrack Network
Published on: 11 Aug 2026 11:10 PM IST (Updated on: 11 Aug 2026 11:11 PM IST)
Sant Kabir Nagar News
X

Sant Kabir Nagar News (Image Credit-Social Media)

संतकबीर नगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचने से पहले विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति और उनके लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर उनकी हौसलाअफजाई की और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और लैपटॉप सहित अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में महापुरुषों के वेश में सजे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट भी दी।

उन्होंने मिशन शक्ति, कृषि तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों से संबंधित स्टॉल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों से योजनाओं की प्रगति तथा उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, लैपटॉप और अन्य स्वीकृति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले लाभार्थियों में चंदन कुमार, कमलाकांत, सर्वेश कुमार, वसुंधरा और इंगलावती शामिल रहे।

इन्हें मिला मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

चंदन कुमार — मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख रुपये का चेक।

कमलाकांत — मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप।

सर्वेश कुमार — कृषि यंत्र के लिए 5 लाख रुपये का चेक।

वसुंधरा — राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 7.18 करोड़ रुपये से अधिक का चेक।

इंगलावती — राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का चेक, जिससे 352 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story