×

Lucknow News: सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजभर पर लगाए गंभीर आरोप

Lucknow News: शशि प्रकाश सिंह ने इस्तीफा देते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज अपनी नीतियों से भटक चुकी है। पुत्र मोह में पड़कर ओमप्रकाश राजभर अपने ही समाज के भक्षक बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं के पसीने से सींचकर खड़ी हुई सुभासपा स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 20 April 2023 3:10 PM GMT
Lucknow News: सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजभर पर लगाए गंभीर आरोप
X
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है, ओम प्रकाश राजभर निम्न स्तर पर उतर कर मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशते नजर आ रहे हैं। ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के मैं तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं।

सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा

शशि प्रकाश सिंह ने इस्तीफा देते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज अपनी नीतियों से भटक चुकी है। पुत्र मोह में पड़कर ओमप्रकाश राजभर अपने ही समाज के भक्षक बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं के पसीने से सींचकर खड़ी हुई सुभासपा स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है। शशि प्रकाश सिंह मुन्ना के इस्तीफें को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और ओम प्रकाश राजभर के लिए निकाय चुनाव से पहले बडे़ झटके रूप में देखा जा रहा है।

सुभासपा पिता-पुत्र की पार्टी बन गई

उन्होंने आगे कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य और संकल्प पूर्वांचल का विकास, आर्थिक, सामाजिक उत्थान रहा है। इसके लिए वह आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर एक बड़ा ऐलान करेंगे और अपनी पुरानी मांग पूर्वांचल राज्य का गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रदान किए की लड़ाई को नया आयाम देंगे।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story