×

School Closed in March 2024: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

School Closed in March 2024: मार्च महीने में स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को कुल 09 छुट्टियां मिलेंगी। ये छुट्टियां उत्तर प्रेदश बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेद देश के कई राज्यों के लिए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 1 March 2024 3:08 AM GMT
School Closed in March 2024
X

School Closed in March 2024 (Newstrack)

School Closed in March 2024: आज यानि शुक्रवार से मार्च महीने की शुरुआत हो गई है, मार्च महीने को लेकर कई सारे स्टूडेंट्स के बीच उत्साह है, तो कुछ छोड़ा नर्वस भी हैं क्योंकि इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मार्च का महीना काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि मार्च का महीना बच्चों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आया है। तो आइये जानते हैं कि मार्च के महीने में कितने दिनों की छुट्टी होने वाली हैं।

दरअसल, मार्च के महीने में ही होली का त्योहार भी पड़ रहा है, होली रंगो का त्योहार होता है, यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वहीं, इस साल होली की तारीख को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि होली 24 या 25 मार्च को है। ऐसे में आपको कन्फ्यूज होने की जरुरत नहीं है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन 25 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।

जानें मार्च में कौन-कौन से पड़े रहे हैं त्योहार?

महाशिवरात्रि- 8 मार्च 2024

होलिका दहन- 24 मार्च 2024

होली- 25 मार्च 2024

गुड फ्राइडे- 29 मार्च 2024

मार्च में कब-कब पडेगा रविवार

03 - मार्च - रविवार

10 - मार्च - रविवार

17 - मार्च - रविवार

24 - मार्च - रविवार

31 - मार्च - रविवार

मार्च में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल

मार्च महीने में स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को कुल 09 छुट्टियां मिलेंगी। ये छुट्टियां उत्तर प्रेदश बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेद देश के कई राज्यों के लिए हैं। ऐसे में अगर आप भी स्कूल या फिर कॉलेज स्टूडेंट्स हैं या फिर आप स्कूल-कॉलेज से किसी भी रूप में जुड़े हैं तो आप भी इन छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story