×

School Holidays: मार्च में होली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें पूरी डिटेल

School Holidays: मार्च में होलिका दहन, होली, गुड़ी पड़ा, उगादि, ईद-उल- फितर जैसे कई त्योहारों की छुट्टियां होगीं। साथ ही इस माह के अंतिम सप्ताह से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी होगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 March 2025 5:04 PM IST
school holidays
X

school holidays

School Holidays: मार्च माह की शुरूआत हो चुकी है। मार्च 2025 उत्सव और त्योहारों के उमंग से भरा होगा। इस माह होलिका दहन, होली, गुड़ी पड़ा, उगादि, ईद-उल- फितर जैसे कई त्योहारों की छुट्टियां होगीं। साथ ही इस माह के अंतिम सप्ताह से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी होगी। स्कूलों और कार्यालय में इन छुट्टियों से परिवार के सभी सदस्य घर पर एक साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगै। साथ ही इस माह कई वीकेंड भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कि मार्च 2025 में स्कूलों में कितने दिन अवकाश रहेगा।

13 मार्च 2025- दिन गुरुवार - होलिका दहन

14 मार्च, 2025- दिन शुक्रवार - होली

30 मार्च, 2025-दिन रविवार- उगादि, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ

31 मार्च, 2025-दिन सोमवार- ईद-उल-फितर

किस राज्य में होली पर कितने दिन की मिलेगी छुट्टी?

उत्तर प्रदेश - 13 और 14 मार्च 2025-दो दिन

उत्तराखंड - 13 और 14 मार्च 2025-दो दिन

राजस्थान - 13 और 14 मार्च 2025-दो दिन

मध्य प्रदेश - 14 मार्च 2025- एक दिन

बिहार - 13 मार्च 2025- एक दिन

हरियाणा - 14 मार्च 2025- एक दिन

पश्चिम बंगाल - 14 मार्च 2025- एक दिन।

ईद-उल-फितर पर किस राज्य में कितने दिन रहेगा अवकाश ?

पश्चिम बंगाल - 31 मार्च और एक अप्रैल 2025-दो दिन

उत्तर प्रदेश - 31 मार्च 2025-एक दिन

उत्तराखंड - 31 मार्च 2025-तीन दिन

बिहार - 31 मार्च 2025- एक दिन

हरियाणा - 31 मार्च 2025-एक दिन

मध्य प्रदेश - 31 मार्च 2025-एक दिन

राजस्थान - 31 मार्च 2025-एक दिन

मार्च 2025 में पांच शनिवार और रविवार

मार्च 2025 में पांच शनिवार और पांच रविवार पड़ रहे हैं। देश में कुछ राज्यों के विद्यालयों में शनिवार और रविवार दोनों दिन अवकाश रहता है। वहीं कुछ राज्यों के विद्यालय तीसरे या अंतिम शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को घर पर वीकेंड भी मनाने का पूरा मौका मिलेगा।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story