Ashutosh Brahmachari: अविमुक्तेश्वरानंद ने दी मेरी हत्या की सुपारी, सपा-कांग्रेस की फंडिंग से चल रही है यह यात्रा:-आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज

Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने देर रात जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Pankaj Prajapati
Published on: 20 Jun 2026 2:00 PM IST (Updated on: 20 Jun 2026 2:01 PM IST)
Ashutosh Brahmachari: अविमुक्तेश्वरानंद ने दी मेरी हत्या की सुपारी, सपा-कांग्रेस की फंडिंग से चल रही है यह यात्रा:-आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज
X

Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को बीती देर रात करीब 1:00 बजे एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कॉल के अलावा उसे एसएमएस भी किया, जिसमें आशुतोष पांडे की बहन के प्रति भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने आरोप लगाया है कि मुझे लगातार तरह-तरह की धमकियां मिल रही है और अखिलेश यादव जी की बात मानने की दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का नाम लिए जाने का भी दबाव उन पर बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल अविमुक्तेश्वरानंद शामली में आए थे, उन्होंने मेरे मुकदमों में मेरे विपक्षियों से मिलकर मेरी हत्या की साजिश रचने की रंगदारी दी है। मुझे धमकी दी गई है, कि मेरे मुकदमों में गवाह सुधांशु सोम की हत्या कर देंगे, तेरी हत्या कर देंगे और मेरी बहन के प्रति भी आप शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो माईक के सामने नहीं कह सकते। मैं इस मामले में न्याय चाहता हूं और मुकदमा चाहता हूं मुझे कानून पर भरोसा है, इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो, जिससे कि भविष्य में कोई ऐसा करने से पहले 100 बार सोचे। मैने अधिकारियों को लिखित में सूचना दे दी है।

उन्होंने दावा किया कि अवि मुक्तेश्वरान गौ माता को लेकर उत्तर प्रदेश में यात्रा निकाल रहे शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर शामली निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने जमकर हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि अवि मुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं है। वह वोटो का बंटवारा करना चाहते हैं, सनातनियों के वोटो को बांटना चाह रहा है, इसलिए गौ माता के नाम पर यात्रा निकाल रहा है, जिस राज्य में गौ माता की हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन वह उन राज्यों में यात्रा क्यों नहीं निकल रहा जहां गौहत्या हो रही है। यह केवल चंदा इकट्ठा करना चाह रहा है। यह सब सुनातियों को बटवाना चाह रहा है। कौन लोग है जो इसका स्वागत कर रहे हैं, 40-50 लोग वह भी समाजवादी और कांग्रेसी लोग हैं, क्यों नहीं सनातनी इकट्टा हो रहा है। शामली में आए आप क्यों मठ और मंदिरों में नहीं गए। माता शकुंभारी मंदिर और हनुमान धाम पर क्यों नहीं गए, हमारे यहां आते तो हम भी स्वागत करते, हमारे यहां कोई आए कुकर्मी, चोर आए हम सब का स्वागत करते हैं, माता के दरबार में। आप एक गेस्ट हाउस में प्रोग्राम कर सपाइयों और कांग्रेसियों को उपदेश दे रहे हैं। आप उनके खिलाफ जिनके नाम देश ही नहीं विदेशों में नाम बुलंद हुआ है, जिनके नाम पर कई प्रदेशों में सरकारे बनी है, आप लोग योगी आदित्यनाथ महाराज के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। यह योगी जी के विरुद्ध मुहिम है। इसमें सपा और कांग्रेस से फंडिंग हुई है, गाय माता जगत जननी माता है, यदि आपको कुछ करना है तो गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग करें, इसका वह भी समर्थन करेंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज वही है जिसने इलाहाबाद में अवि मुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध बटको के कुकर्म का मुकदमा दर्ज कराया था.

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

Next Story