Shamli News: उद्योगपतियों ने गिनाईं सरकारों की परेशानियां, मोदी-योगी राज में बताई विकास की कहानी

Shamli News: शामली के उद्योगपतियों ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने पूर्व सरकारों के दौर की चुनौतियां रखीं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में सुरक्षा, निवेश और उद्योगों को बेहतर माहौल मिला है।

Pankaj Prajapati
Published on: 17 Jun 2026 2:17 PM IST
Shamli News
X

Shamli News(Photo-Social Media)

Shamli News: शामली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में मोदी जी की और उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी है तब से किसान, नौजवान, युवा, व्यापारी, मजदूर , महिलाएं सब खुशहाल हैं. शामली जैसे छोटे जनपदों में हजारों हजार करोड रुपए की लागत से विकास कार्य हुए हैं, आज मोदी जी की सरकार में एक बड़ा सड़कों का जाल बिछा है। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद नागरिक को संकल्प दिलाया कि प्रदेश में पुनः योगी जी की और केंद्र में मोदी जी की सरकार की वापसी करनी है।

दरअसल आपको बता दे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में भाजपा के द्वारा बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामली में संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस संकल्प सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे और वहां मौजूद नागरिकों को संबोधित किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान मोदी जी की सरकार और योगी जी की सरकार में विकास कार्यों के रिपोर्ट टूटे हैं। छोटे-छोटे जनपदों में भी बड़े-बड़े विकास कार्य हुए हैं। पूर्व की सरकारों में जहां गुंडागर्दी व्याप्त थी, वहीं वर्तमान सरकार में सब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोदी जी के द्वारा आम जनमानस के हितों के लिए चलाई जा रही विकास की योजनाओं का भी गुणगान किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मन निधि, आयुष्मान भारत योजना समेत तमाम योजनाओं को वहां मौजूद नागरिकों को गिनवाया और संकल्प दिलाया कि उत्तर प्रदेश में पुनः योगी जी की और देश में पुनः मोदी जी की सरकार की वापसी करनी है।

संकल्प सम्मेलन में पहुंचे उद्यमी आलोक जैन ने बताया कि जब 2011 में हमने शामली में करियर व्हील्स नाम के रिम व धूरे उद्योग की स्थापना की थी, तो हमें सब ने समझाया था कि इतने आप बड़े बजट का व्यापार शामली में ना करो, लेकिन हमने व्यापार शामली में प्रारंभ किया। शुरुआत के दो-तीन वर्ष हम लोग काफी लॉस में रहे, यहां गुंडागर्दी इतनी थी कि व्यापारियों को रंगदारियां देनी पड़ती थी, बावजूद उसके हम लोग टिके रहे। एक्साइज विभाग के अधिकारी भी उत्पीड़न करते थे, लेकिन जब से मोदी जी की सरकार केंद्र में आई और उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार आई तब से हम सब खुशहाल हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्र में नागरिकों को रोजगार मिल रहा है और आज किसी गुंडो व अन्य के माई के लाल की हिम्मत नहीं की किसी व्यापारी/उद्यमी को परेशान कर सके।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

Next Story