Shamli News: हड्डी फेंककर कांवड़ खंडित करने का आरोप, पुलिस ने बताई ये वजह

Shamli News: शामली के कैराना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान हड्डी मिलने पर विवाद हुआ। श्रद्धालु ने शिकायत की जबकि पुलिस ने बरसात के कारण सड़क पर आने की बात कही।

Pankaj Prajapati
Published on: 30 July 2026 2:09 PM IST (Updated on: 30 July 2026 2:15 PM IST)
Sawan
X

 हड्डी फेंककर कांवड़ खंडित करने का आरोप, पुलिस ने बताई ये वजह (Photo- Newstrack)

Shamli News: शामली में हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर जा रहे पानीपत के गांव गोयला खुर्द निवासी शिवभक्त धर्मवीर उर्फ नाथी एमडी रावल ने कैराना के गांव काकौर के पास दूसरे वर्ग के चार युवकों पर हड्डी फेंककर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कांवड़िये को समझाकर रवाना किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कांवड़िये ने बताई आपबीती

कांवड़िये ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वे दंडवत कांवड़ लेकर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब दस बजे गांव काकौर स्थित एक धर्मस्थल के पास बैठे चार युवकों ने उनकी कांवड़ पर हड्डी फेंक दी। मौके पर काफी लोग आ गए। इसे लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।

कांवड़िये की सूचना पर डायल-112 पुलिस और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। कांवड़िये का कहना है कि उसने आरोपियों की बाइक भी पुलिस को सौंपी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने कांवड़िये को समझाकर आगे के लिए रवाना कर दिया।


पुलिस ने बताया घटना का सच

इस पूरी घटना पर एसपी शामली एमपी सिंह का कहना है कि यह घटना 28 जुलाई की रात्रि की है, वहां कुछ छोटे बच्चे कोल्ड ड्रिंक वगैरह पी रहे थे और जो हड्डी मौके से मिली है उसे पर मिट्टी लगी है। क्योंकि बरसात तो सड़क किनारे पड़ी हुई वह रोड पर आ गई।

जिन बच्चों पर आरोप था उनको बुलाकर के कैराना कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की है, सभी बच्चे नाबालिक हैं, क्योंकि उनका घर भी वहीं पर है। जो हरियाणा के कावड़िया थे, वह अपने कर्तव्य की ओर रवाना हो गए हैं। वह बरसात के पानी में निकलकर बाहर आई थी, मौके पर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है, शांति व्यवस्था कायम है।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story