Shamli News: सेफ्टी टैंक में गिरी गाय, घंटों की मशक्कत के बाद निकाली गई बाहर

Shamli News: शामली में एक गाय सेफ्टी टैंक में गिर गई, जिसे घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और टीम ने मिलकर रेस्क्यू किया।

Pankaj Prajapati
Published on: 29 May 2026 12:37 PM IST
Shamli News
X

Shamli News(Photo-Social Media)

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला पटरी का है उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक गाय सुबह 5 बजे अचानक खुले पड़े सेफ्टी टैंक में गिर गई। गाय के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी का है जहां निर्माणाधीन स्थान पर बना सेफ्टी टैंक खुला पड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां एक गाय अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंक में जा गिरी। गाय के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत गाय को बचाने के लिए रस्सियों और अन्य साधनों का सहारा लिया, लेकिन टैंक गहरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सियों की मदद से गाय को बाहर निकालने की कोशिश की। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित टैंक से बाहर निकाल लिया गया। गाय के बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story