Shamli News: शामली में बच्चों के विवाद पर खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी में कई घायल

Shamli News:शामली के आजाद चौक में मामूली विवाद ने हिंसक रूप लिया, नमाज पढ़ रही महिला पर भी पत्थरबाजी हुई, दोनों पक्षों में तलवारें चलीं, कई लोग घायल हुए।

Pankaj Prajapati
Published on: 6 April 2026 11:11 PM IST
Bloody struggle over childrens dispute in Shamli, many injured in stone throwing
X

शामली में बच्चों के विवाद पर खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी में कई घायल (Photo- Newstrack)

Shamli News: शामली में मामूली विवाद के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले व तलवारबाजी भी हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर के ऊपर पत्थर बाजी की जा रही है। वहीं घायलों का आरोप है कि दूसरा पक्ष दबंग है और आए दिन इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

दरअसल आपको बता दे कि यह घटना जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद चौक की है। यहां पर एक ही समुदाय के दो पक्ष मकसूद व आदिल के बीच में बच्चों के हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर पत्थर बाजी की। आरोप यह भी है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से भी हमला किया, जिसमें दो महिला, एक बच्चा व एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि आदिल पक्ष का एक युवक बाइक से अपने घर आ रहा था जिस किसी बात को लेकर मकसूद पक्ष का विवाद हो गया और मकसूद पक्ष के लोगों ने आदिल पक्ष के युवक की जमकर पिटाई कर दी और उनके घर पर पत्थर बाजी भी की।



जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडित खुर्शीदा ने बताया कि वह अपने घर की छत पर नमाज पड़ रही थी, तभी पड़ोसियों ने उनके घर पर पत्थर बाजी भी की, जिससे वह घायल हो गई। बताया जा रहा है की घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले हुए तलवारे भी चली, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story