TRENDING TAGS :
Shamli News: शामली धर्मांतरण मामला: मोहम्मद अली बने आयुष मलिक ने बताया क्यों अपनाया इस्लाम
Shamli News: शामली के धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और अब उन पर हिंदू धर्म में वापसी का दबाव बनाया जा रहा है।
Shamli News
Shamli News: शामली में धर्मांतरण के चर्चित मामले में अब धर्म बदलकर मुस्लिम बने युवक आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली का बयान सामने आया है। युवक ने स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और अब उस पर हिंदू धर्म में वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। उसने कहा कि वह किसी भी हालत में अपने पुराने धर्म में वापस नहीं जाएगा।
शामली निवासी आयुष मलिक, जिन्होंने अब अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया है, ने मीडिया के सामने अपनी पूरी कहानी साझा की। आयुष के अनुसार, कई वर्ष पहले उनके कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद वे फिजियोथेरेपी के लिए एक केंद्र पर जाते थे। वहीं उनकी मुलाकात चांदनी से हुई, जो उस समय वहां कार्यरत थी। इलाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया।आयुष का दावा है कि उन्होंने लगभग 12 वर्ष पहले अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उस समय उन्होंने यह बात अपने परिवार से छिपाकर रखी। उनका कहना है कि उनकी बहनों की शादी नहीं हुई थी और वे नहीं चाहते थे कि उनके फैसले का असर परिवार पर पड़े। इसी कारण उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
युवक ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले उन्होंने चांदनी से इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कर लिया था। बहनों की शादी होने के बाद उन्होंने अपने परिवार को धर्म परिवर्तन और निकाह के बारे में जानकारी दी। आयुष ने कहा कि अब वे मोहम्मद अली के नाम से अपनी पहचान स्थापित करना चाहते हैं और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज भी इसी नाम से बनवाने की प्रक्रिया में हैं।आयुष ने यह भी कहा कि अब उन पर हिंदू धर्म में वापसी करने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वे इस्लाम धर्म अपना चुके हैं और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर अपना निर्णय नहीं बदलेंगे। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।


