Shamli News: मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव ने शहर को टापू में बदला, जनजीवन प्रभावित

Shamli News: शामली में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे शहर टापू जैसा नजर आया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित रहा।

Pankaj Prajapati
Published on: 7 July 2026 12:49 PM IST
Shamli News
X

Shamli News(Photo-Social Media)

Shamli News: शामली में मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। महज आधे घंटे की बारिश में शहर के करीब एक दर्जन मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, वहीं कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। नेहरू मार्केट सहित कई प्रमुख इलाकों में पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है।

दरअसल, शामली शहर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी प्रबंधों की हकीकत सामने ला दी। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। नेहरू मार्केट, आवासीय कॉलोनियों और कई गली-मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते एक कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं भी जलभराव के कारण काफी देर तक वहीं फंसे रहे। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने के कारण बच्चे करीब एक घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद ही वे सुरक्षित अपने घरों के लिए निकल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा समय पर नालियों और नालों की सफाई नहीं कराई जाती, जिसके चलते हर बार बारिश में शहर की यही तस्वीर सामने आती है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story