Shamli News: हर घर तिरंगा अभियान में भव्य यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शामली शहर

Shamli News: शामली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष से शहर गूंज उठा।

Pankaj Prajapati
Published on: 13 Aug 2026 2:19 PM IST (Updated on: 13 Aug 2026 2:20 PM IST)
Shamli News
X

Shamli News(Photo-Social Media)

Shamli News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शामली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का विशेष जोश दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के वर्मा मार्केट, शिव चौक और भिक्की मोड़ से होते हुए विश्वकर्मा पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि देश के एसएससी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से आज शामली में जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक जी व जिला अध्यक्ष डॉ रामजीलाल कश्यप के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस यात्रा में किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारियों, मजदूरों ने हिस्सा लिया और शामली में राष्ट्रवाद का माहौल खड़ा कर दिया। देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वैसे ही पूरे देश के अंदर भारत माता की जय जयकार है।

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी दुनिया के किसी भी हिस्से में जाते हैं तो 135 करोड़ भारतीयों का सीना गर्ग से चौड़ा हो जाता है। वहां भी भारत माता की जय जयकार होती है। यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों के लिए भी समर्पित है जिन्होंने जवानी लुटा दी, इस देश के लिए। 18 साल, 19 साल 20 साल ओर 23 साल के नौजवान हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए, इस भारत माता के लिए। आज यह उनके सम्मान की भी यात्रा है और पूरे दुनिया में जो भारत का डंका बजा रहा है, यह और तेज गति से भारत माता का डंका बजेगा और यह विकसित भारत का सपना जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है उसके लिए सब नौजवानों ने संकल्प लिया है, किसानों ने संकल्प लिया है, महिलाओं ने संकल्प लिया है यह बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story