TRENDING TAGS :
Shamli News: शामली में रेल सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Shamli News: शामली में रेल सफाई व जन-जागरूकता अभियान, यात्रियों से स्वच्छता और सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील
Shamli News: विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना संगठन के दीपक सैनी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व के द्वारा भारत वर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शामली में एक विशेष स्वच्छता व नागरिक जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ट्रेनों के भीतर सघन सफाई अभियान चलाकर रेल यात्रियों को स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान संगठन के सदस्यों ने यात्रियों से हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध किया कि वे ट्रेनों को स्वच्छ रखें और इसे अपनी निजी संपत्ति मानकर सुरक्षा का संकल्प लें।
सफाई और जागरूकता अभियान के प्रमुख बिंदु:
रेल हमारी संपत्ति: यात्रियों को जागरूक किया गया कि रेलवे देश की साझी धरोहर है। इसे नुकसान न पहुंचाएं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। सस्ती और सुलभ यात्रा सुविधा देने वाली भारतीय रेल की रक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।
सदा टिकट लेकर करें यात्रा: बिना टिकट यात्रा न करने और सदैव उचित रेलवे टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की गई।कचरा प्रबंधन की अपील: ट्रेन में पानी-कोल्डड्रिंक की बोतलें, केले के छिलके, चिप्स-कचरी व प्लास्टिक रैपर ट्रेन के भीतर न फेंकें। सफर के दौरान एक छोटी पॉलिथीन या बैग साथ रखें, उसमें सारा कचरा इकट्ठा करें और गंतव्य स्टेशन पर उतरकर डस्टबिन में ही डालें।
बीमारियों से बचाव: एक छोटी सी लापरवाही सैकड़ों बीमारियों को जन्म देती है। विदेशों की तर्ज पर जब देश का हर नागरिक स्वच्छता का ध्यान रखेगा, तभी भारत में भी बीमारियां कम होंगी और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के सामने देश की स्वच्छ छवि प्रस्तुत होगी।
स्टेशन मास्टर और आरपीएफ/जीआरपी पुलिस से मुलाकात
अभियान के अंतर्गत संगठन के प्रतिनिधियों ने शामली रेलवे स्टेशन मास्टर से मुलाकात कर अभियानों की जानकारी साझा की व आवश्यक प्रशासनिक जानकारी ली। साथ ही, रेलवे पुलिस प्रशासन (आरपीएफ/जीआरपी) से मिलकर यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
डेली पैसेंजर्स व सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता
संगठन ने रेलवे प्रशासन का ध्यान दिल्ली से शाम 5 बजे चलकर शामली-सहारनपुर की ओर आने वाली जनता एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों की स्थिति की ओर आकर्षित किया। संगठन ने कहा कि बागपत, बड़ौत व आसपास के रूटों पर चलने वाले कुछ असमाजिक व शराबी तत्व ट्रेनों में शराब का सेवन कर खाली बोतलें छोड़ देते हैं। नशे की हालत में ये यात्री आम नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए असुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं। संगठन ने मांग की कि रेलवे अधिकारी इन ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाएं ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना ने सभी रेल यात्रियों से पुनः अपील की है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।शामली रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान में शामिल होने वाले पदाधिकारी दीपक सैनी ,चरत गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष ,शौर्यागिरी जिला अध्यक्ष ,सुशील चावला जिला उपाध्यक्ष ,विश्वास निर्वाल जिला उपाध्यक्ष,चरणसिह पाल जिला उपाध्यक्ष, निटू सैनी पजीठ, पारस बंसल जिला मीडिया प्रभारी, इंद्रवीर सैनी जिला उपाध्यक्ष, अशोक सैनी जिला उपाध्यक्ष,
अभिनव शर्मा जिला सचिव, रवि कंकड़वाल,राहुल गिरी, हर्ष उपाध्याय, रोशन कश्यप , राजेश सैनी,बिजेंद्र सैनी हरड, कृष्ण सैनी, अक्षमीत सैनी,कैशव सैनी,गोरव जैन,पवन पांचाल,वश नामदेव , आदि शामिल हुए ।


