Shamli News: PM मोदी के जन्मदिन पर 5100 दीपों से चमका संगम घाट, पूर्व मंत्री सुरेश राणा रहे मौजूद

Shamli News: गंदेवदा संगम घाट पर भव्य दीपोत्सव और गंगा आरती का हुआ आयोजन। सुरेश राणा की मौजूदगी में 5100 घी के दीपक जलाकर PM की दीर्घायु की कामना की गई।

Pankaj Prajapati
Published on: 17 Sept 2026 9:44 PM IST
Shamli News: PM मोदी के जन्मदिन पर 5100 दीपों से चमका संगम घाट, पूर्व मंत्री सुरेश राणा रहे मौजूद
X

Shamli News

Shamli News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शामली में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक संगम घाट पर कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान 5100 घी के दीपक जलाए गए। दीपों से पूरा संगम घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

शामली के ऐतिहासिक गंदेवदा संगम घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। घाट पर 5100 घी के दीपक प्रज्वलित किए गए, जिसके बाद पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से गंगा आरती की गई। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान भारत माता के जयकारों और धार्मिक उद्घोष से संगम घाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दीपोत्सव के माध्यम से उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।सुरेश राणा ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय देश में गरीब परिवारों के सामने कई तरह की समस्याएं थीं। महिलाओं को शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

गरीब परिवार आर्थिक अभाव के कारण इलाज नहीं करा पाते थे। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देने का प्रयास किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गरीब कल्याण को लेकर कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। 5100 दीपकों की रोशनी और गंगा आरती के बीच आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story