Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, मुकीम काला गैंग का था सक्रिय सदस्य

Shamli News: शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फुरकान मारा गया। पुलिस के अनुसार फुरकान मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत 30 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

Pankaj Prajapati
Published on: 5 Aug 2026 5:23 PM IST
Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, मुकीम काला गैंग का था सक्रिय सदस्य
X

Shamli News

Shamli News: जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फुरकान मारा गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक फुरकान कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ झिंझाना थाना क्षेत्र की अहमदगढ़ चौकी इलाके में हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में फुरकान घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फुरकान पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, फुरकान का नाम कैराना के चर्चित व्यापारी हत्याकांड में भी सामने आया था। इन घटनाओं के बाद कैराना से व्यापारियों के पलायन का मुद्दा प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। पुलिस का कहना है कि फुरकान मुकीम काला गैंग के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली। इस दौरान मौके से हथियार, कपड़ों से भरा बैग, 9 एमएम कार्बाइन और 9 एमएम पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि फुरकान के मारे जाने से मुकीम काला गैंग की गतिविधियों पर असर पड़ेगा और संगठित अपराध पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story