Shamli News: मंदिर से लौट रही महिला पर हमला, कुंडल और चेन छीनने का प्रयास सीसीटीवी में कैद

Shamli News: शामली के दयानंद नगर में मंदिर से लौट रही महिला पर बदमाश ने हमला कर कुंडल और चेन छीनने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Pankaj Prajapati
Published on: 30 July 2026 11:28 AM IST
Shamli News: मंदिर से लौट रही महिला पर हमला, कुंडल और चेन छीनने का प्रयास सीसीटीवी में कैद
X

Shamli Temple Attack Case

Shamli News: शामली में सावन माह की शुरुआत के साथ ही एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानन्द नगर में आज सुबह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया। हमलावर ने महिला के कुंडल और गले की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। दयानन्द नगर निवासी महिला रोज की तरह सावन के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। पूजा के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के कानों के कुंडल और गले की चेन छीनने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसे देखकर आरोपी बिना कुछ लूटे मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story