TRENDING TAGS :
Shamli News: यमुना में कूदे पिता-बेटी कांड: 11 साल की महक का शव 12 KM दूर नदी में मिला
Shamli News: कैराना में यमुना नदी से मासूम महक का शव बरामद, पिता और तीन बच्चे अब भी लापता
Shamli News 11-Year-Old Girl Mahek's Body Found in Yamuna River
Shamli News: उत्तर प्रदेश के कैराना में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां यमुना नदी में लापता 11 वर्षीय मासूम बच्ची महक का शव बरामद हुआ है। यह शव घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर यमुना नदी के तेज बहाव में फंसा मिला।जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कैराना नगर के मोहल्ला खेलकला निवासी सलमान ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया।
पत्नी के किसी और के साथ चले जाने के बाद सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोरों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। दो दिनों से लगातार तलाशी अभियान जारी है। आज सुबह 11 वर्षीय महक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने की।
बेटी का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल अन्य तीन बच्चों और पिता सलमान की तलाश जारी है। यमुना नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन गोताखोरों और राहत दल ने तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है।यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरे सदमे की वजह बनी है। प्रेम संबंधों के कारण बर्बाद हुआ यह परिवार सामाजिक चेतना के लिए बड़ा संदेश भी है।


