Shivpal Yadav in Agra: सपा को लेकर सतर्क दिखे शिवपाल यादव, बोले समय और प्रस्ताव का इंतजार

Shivpal Yadav in Agra: आगरा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, यह मैं चाहता हूं कि, पॉलिटिकली पूरा परिवार एकजुट हो। उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव को लेकर देश और प्रदेश के बारे में सोच रहे हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 3 Nov 2022 3:49 PM IST
X

आगरा: सपा को लेकर सतर्क दिखे शिवपाल यादव, बोले समय और प्रस्ताव का इंतजार

Shivpal Yadav Agra News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) (Pragatisheel Samajwadi Party) के मुखिया शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) गुरुवार सुबह आगरा पहुंचे। शिवपाल यादव आगरा में वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ सीपी राय के आवास पर पहुंचे और उन्होंने डॉ. सीपी राय की मां के निधन पर परिवार सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया से रूबरू होने पर शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया, मैं भी चाहता हूं कि परिवार पॉलिटिकली एकजुट हो। इसके बाद शिवपाल यादव आगरा से इटावा के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि, सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से पूरा परिवार एकजुट है। मीडिया से रूबरू होने पर जब प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह से सवाल किया किया गया कि राजनीतिक रूप से परिवार एकजुट कब होगा। इस सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, यह मैं चाहता हूं कि, पॉलिटिकली पूरा परिवार एकजुट हो।

शिवपाल यादव ने कहा, समय और प्रस्ताव दोनों का इंतजार

उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव को लेकर देश और प्रदेश के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी के उप चुनाव को लेकर कहा कि पॉलिटिकल मामला है, चुनाव होगा। यह बाद की बात है कि चुनाव कौन लड़ेगा और कौन नहीं लड़ेगा।

जब शिवपाल यादव से यह सवाल किया गया कि जल्द ही समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि, मुझे इसको लेकर समय और प्रस्ताव दोनों का इंतजार है। इस बारे में तब सवाल करना, लेकिन, जिस तरह से मीडिया के सवालों के जवाब देते समय शिवपाल यादव सधे लहजे और सपा के प्रति बेहतर रुख अपनाते दिखे, इससे साफ है कि, सपा और प्रसपा जल्द ही एक होने जा रहे हैं।

Rahul Singh Rajpoot
ABOUT THE AUTHOR

Rahul Singh Rajpoot

Next Story