TRENDING TAGS :
Shravasti News: वन कर्मियों पर जानलेवा हमला, चाकू से गर्दन पर वार, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
Shravasti News: भिनगा क्षेत्र में वन विभाग की गश्ती टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
वन कर्मियों पर जानलेवा हमला, चाकू से गर्दन पर वार, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Shravasti News : एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने वन कर्मियों पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा एवं धमकी देने के मामले में 2 आरोपी व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद किया गया।
गश्त के दौरान हुआ हमला
पुलिस ने बताया कि बीती रात को वन दरोगा विकास कुमार शुक्ला ने तहरीर दी कि वन विभाग की टीम अण्टा-ककरदरी मार्ग पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान मो. कासिम, सज्जन अली तथा मो. कासिम की पत्नी ने वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मो. कासिम ने चाकू से वन दरोगा की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया।इस पर घटना के संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 297/2026 धारा 121(1), 352, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 4/25 आयुध अधिनियम की भी बढ़ोत्तरी की गई।
24 घंटे में तीनों गिरफ्तार
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सज्जन अली एवं मो. कासिम की पत्नी को आज अण्टा तिराहे से रामपुर जब्दी जाने वाले जंगल मार्ग स्थित रेंजर मजार के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे आज मो. कासिम को राजपुर जंगल जाने वाले नहर पुल के पास से पकड़ा गया। दौरान मो. कासिम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP46C9449 तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणों में सज्जन अली पुत्र शाहिद अली, निवासी रामनगर सेमरा, थाना नवाबगंज, बहराइच, मो. कासिम की पत्नी, निवासी रामपुर जब्दी, थाना मल्हीपुर, श्रावस्ती, मो. कासिम पुत्र गफ्फार, निवासी रामपुर जब्दी, थाना मल्हीपुर, श्रावस्ती शामिल रहे हैं। बताया गया है कि सभी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ नगर भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल साहिल व महिला कांस्टेबल सुशीला शामिल रहे हैं।


