Shravasti News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भिनगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Shravasti News: भिनगा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 10 July 2026 10:08 PM IST
Accused of abuse from minor arrested by Vinga police, sent to jail
X

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भिनगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल (Photo- Newstrack)

Shravasti News: एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर अपराधियों के धरपकड़ अभियान व प्रभावी कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।आज शुक्रवार को थाना कोतवाली भिनगा से गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 319/2026 धारा 64(2)(F)(M), 65(2), 351(3) बीएनएस व 5(L)(M)(N)/6, 11(1)/12 पॉक्सो एक्ट के संबंधित फरार आरोपी को सिसवा पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया है ।जिसे न्यायालय भेजा गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के पीड़ित ने थाना पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी सुमित पुत्र विश्वनाथ (बंगाली)निवासी भगड़िया चौराहा, बंगाली पुरवा, इन्दिरा नगर कॉलोनी, थाना मुर्तिहा, जनपद बहराइच व वर्तमान पता नई बाजार, पुराना डाकखाना, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती है।जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा,उप निरीक्षक शमशाद अली,आरक्षी आयुष, कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे हैं।

श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story