TRENDING TAGS :
Shravasti News: श्रावस्ती में जाम ने ली मजदूर की जान, एंबुलेंस 40 मिनट फंसी
Shravasti News: भिनगा में ट्रक की टक्कर के बाद घायल मजदूर को समय पर इलाज नहीं मिला। जाम में एंबुलेंस फंसने से मौत हुई, लोगों में भारी आक्रोश।
श्रावस्ती में जाम ने ली मजदूर की जान, एंबुलेंस 40 मिनट फंसी (Photo- Social Media)
Shravasti News: शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था ने शनिवार को एक मजदूर की जान ले ली। नई दिवानी तहसील चौराहे पर लगे भीषण जाम में एंबुलेंस करीब 40 मिनट तक फंसी रही। समय पर जिला अस्पताल न पहुंच पाने के कारण घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए नगरवासियों ने भिनगा-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि जाम के चलते जनपद मुख्यालय आए दिन जाम की समस्या से आवा गमन बाधित रहता है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद मुख्यालय भिनगा अन्तर्गत निकट तहसील के पास भिनगा-सिरसिया मार्ग पर ट्रक की टक्कर से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वही बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया टक्कर मारने के बाद टृक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने ट्रक सहित ट्रक चालक को पकड़ लिया।
बताया गया है कि भिनगा नगर के मोहल्ला कहारन निवासी दरोगा एक खाद एवं बीज गोदाम पर पल्लेदारी का काम करता था।आज शनिवार उसी दुकान पर सेल्समैन का काम कर रहे सत्य कुमार पुत्र बंशीलाल दरोगा को बाइक पर बैठकर धान उतरवाने के लिए दहाना स्थित गोदाम की ओर जा रहे थे ।
इसी दौरान ईदगाह तिराहे से आगे बढ़े थे कि एक तेज रफ्तार टृक ने सत्य कुमार की बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठा पल्लेदार दरोगा निवासी मोहल्ला कहार गम्भीर रूप से घायल हो गया।इसकी सूचना लोगों ने एम्बुलेंस को दिया।
जाम में फंसी एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण मजदूर दरोगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जिसकी बाद में जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पुष्टि की । जबकि मोहल्ला बारी निवासी बाइक चालक सत्य कुमार गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने की की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक चालक और ट्रक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल सत्य कुमार का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है ।
वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक दरोगा का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिनगा भेज दिया है।नगर वासियों का कहना है अतिक्रमण, ठेले और गलत पार्किंग के कारण रास्ता नहीं मिलता है। जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं।
बदहाल यातायात के 3 बड़े कारण
- अतिक्रमण: मुख्य सड़कों पर दुकानदारों का सामान और ठेले।
- नो-पार्किंग जोन में गाड़ियां: ई-रिक्शा और प्राइवेट वाहनों की बेतरतीब पार्किंग।
- ट्रैफिक पुलिस नदारद: चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही की तैनाती नहीं।
प्रशासन की सफाई
SDM ने कहा, _"घटना दुखद है। जांच के आदेश दिए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है अबसे और शक्ति की जाएगी । दोषी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।"
परिवार पर टूटा पहाड़
मृतक दरोगा दिहाड़ी मजदूर था। परिवार में पत्नी व छोटे बच्चे हैं। लोगों ने DM से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।


