Shravasti News: माटीकला पुरस्कार के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, मंडल स्तर पर होगा सम्मान

Shravasti News: माटीकला से जुड़े पात्र शिल्पी और कारीगर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, मंडल स्तर पर विशेषज्ञ समिति उत्पादों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देगी।

Radheshyam Mishra
Published on: 8 Sept 2026 9:25 PM IST
Applications for Clay Award should be submitted by September 10, awards will be held at Mandal level
X

Shravasti News: माटीकला पुरस्कार के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, मंडल स्तर पर होगा सम्मान

Shravasti News: उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिले के पात्र शिल्पियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि मिट्टी के बर्तन, पात्र, मूर्तियां, खिलौने, सजावटी वस्तुएं और माटीकला से जुड़ी अन्य कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करने वाले पारंपरिक शिल्पी, कारीगर और उद्यमी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक माटीकला बोर्ड की वेबसाइट http://upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद सभी आवश्यक प्रपत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन कमरा नंबर 28, भिनगा में जमा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो और जनपद श्रावस्ती में निवासरत या कार्यरत हो। मंडल स्तरीय पुरस्कार के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने द्वारा निर्मित माटीकला उत्पादों और कलाकृतियों का भौतिक प्रदर्शन करना होगा। विशेषज्ञ समिति द्वारा उत्पादों का मूल्यांकन किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

ऐसे शिल्पी या कारीगर जिन्हें पूर्व में मंडल स्तरीय या राज्य स्तरीय माटीकला पुरस्कार मिल चुका है, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटीकला से जुड़े सभी पात्र शिल्पियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तक आवेदन कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और अपनी कला को पहचान दिलाएं।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story