TRENDING TAGS :
Shravasti News: ऑपरेशन दहन के तहत 33 लाख से अधिक रुपये का नशे का सामान किया गया नष्ट
Shravasti News: एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर श्रावस्ती पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 18.560 किलोग्राम मादक पदार्थ और 2280 नशीली गोलियां नष्ट कराईं।
ऑपरेशन दहन के तहत 33 लाख से अधिक रुपये का नशे का सामान किया गया नष्ट (Photo- Newstrack)
Shravasti News: शनिवार को एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर गठित जनपद स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने “ऑपरेशन दहन” के तहत श्रावस्ती पुलिस द्वारा जब्त किए गए 18.560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और 2280 नशीली टैबलेट-गोलियों का निस्तारण कराया। नष्ट किए गए माल की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 33 लाख 20 हजार 320 रुपये बताई जा रही है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुपालन और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में की गई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से थानों में जमा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है।
इसी क्रम में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली भिनगा और थाना इकौना में दर्ज कुल 18 अभियोगों से संबंधित माल को मानक प्रक्रिया के अनुसार जनपद बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित चीनी मिल के इन्सिनेटर में ले जाकर नष्ट कराया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में चरस 8.070 किलोग्राम , अनुमानित कीमत 20 लाख 17 हजार 500 रुपये ,गांजा: 7.800 किलोग्राम ,अनुमानित कीमत 3 लाख 90 हजार रुपये, नशीली टैबलेट/गोलियां: 2280 ,अनुमानित कीमत 9 लाख 12 हजार रुपये और डायजापाम पाउडर: 0.410 किलोग्राम,अनुमानित कीमत 820 रुपये आंकी गई है।
इस तरह से कुल 18.560 किलोग्राम मादक पदार्थ और 2280 नशीली टैबलेट-गोलियां नष्ट कराई गई है जिसकी कुल कीमत लगभग 33 लाख 20 हजार 320 रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और नशीली वस्तुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


