TRENDING TAGS :
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा! किसानों से रासायनिक खेती छोड़ने की अपील, कार्यशाला में दिखा उत्साह
Shravasti News: कलेक्ट्रेट में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया
Shravasti News: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का दूसरे दिन भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से किसानों और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए सभी कृषक रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं ताकि परिवार स्वस्थ रहे। दौरान
उप कृषि निदेशक राम आसरे यादव ने बताया कि जनपद में प्राकृतिक खेती के लिए विकास खंड जमुनहा और सिरसिया का चयन किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में 50-50 हेक्टेयर के 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर में 125 किसान शामिल हैं जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के निवेश तैयार करने की विधि सीखकर खेतों में प्रयोग करने को कहा।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने सरकार की योजनाओं पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किए। सूचना विभाग द्वारा पंपलेट भी वितरित किए गए।इस अवसर पर आयुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ0 एस0पी0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी नत्थू लाल गंगवार, डॉ0 विनय कुमार, डॉ0 राम भरोसे सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।


