TRENDING TAGS :
Shravasti News: चोरी की योजना बनाते समय प्राचीन श्रीकृष्ण की धातु मूर्ति व उपकरणों संग 2 गिरफ्तार
Shravasti News: श्रावस्ती में मल्हीपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो आरोपियों को प्राचीन श्रीकृष्ण धातु मूर्ति, सिक्कों और उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।
Shravasti News: एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर अपराधियों पर चल रहे अभियान के तहत मल्हीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्तों को प्राचीन श्रीकृष्ण की धातु मूर्ति, पीली धातु की ईंट-सिक्के और चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
कैसे पकड़े गए अभियुक्त
बीती रात उपनिरीक्षक सूरज कुमार गोंड, हेड कांस्टेबल रामकुमार सिंह, गोविन्द, कांस्टेबल मनमोहन वर्मा के साथ कानीबोझी चौराहे पर गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि कानीबोझी से झिरझिरवा जाने वाले नहर किनारे झाड़ी में दो चोर बैठे हैं और पास में मोटरसाइकिल खड़ी है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मोटरसाइकिल की रोशनी में झाड़ी में बैठे दो व्यक्ति दिखे। पुलिस को देखते ही छिपने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी की योजना बना रहे थे। कब्जे से मिली श्रीकृष्ण की मूर्ति, पीली धातु की ईंटें व सिक्कों के बारे में पूछने पर बताया कि "ये मूर्ति व सिक्के हम लोग नेपाल से एक व्यक्ति से लिए थे, जिसका नाम-पता मालूम नहीं।"
बरामदगी
01 प्राचीन धातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, 04 ईंट पीली धातु की, 04 चौकोर सिक्के, 13 गोल सिक्के पीली धातु के, 02 टार्च, 01 हथौड़ी, 01 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, 02 लोहे की सरिया और 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोबीन पुत्र खलील निवासी गनवरिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर
अमीन पुत्र कोयले निवासी कानीबोझी, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
कार्रवाई
बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0 107/2026 धारा 313 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।
गिरफ्तारी का स्थान
झिरझिरवा व बंधनी पुलिया से पहले, सड़क के दाहिने ओर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उप निरीक्षक सूरज कुमार गोंड, उपनिरीक्षक आलोक चन्द्रा, हेड कांस्टेबल गोविन्द कुमार, हेड कास्टेबल रामकुमार सिंह, कांस्टेबल मनमोहन वर्मा, कांस्टेबल अनुराग पटेल शामिल रहे हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व सीओ भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।


