Shravasti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मानदेय बढ़ोतरी पर जताई खुशी

Shravasti News: श्रावस्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, डीएम ने कहा - सरकार के फैसले से मिलेगा सीधा लाभ,मानदेय बढ़ोतरी पर जताई खुशी, सैम से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों और मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Radheshyam Mishra
Published on: 8 Sept 2026 8:27 PM IST
Shravasti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मानदेय बढ़ोतरी पर जताई खुशी
X

Shravasti News

Shravasti News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के सम्मान समारोह के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों और उनके माता-पिता के साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र और फलों की टोकरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7 और 8 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को रीडिंग टेबल प्रदान की गई। इस दौरान अयोध्या से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी गई है। अब तक कार्यकर्ताओं को 8 हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर और अतिरिक्त साड़ी के लिए राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। इस निर्णय से जिले की सैकड़ों कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हैइस मौके पर जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, डीआईसीएम प्रतीक शाक्य, यूनिसेफ के अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story