Shravasti News:एएसपी ने थाना सोनवा में किया अर्दली रूम,लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती के थाना सोनवा में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के मामलों तथा साइबर शिकायतों की समीक्षा की।

Radheshyam Mishra
Published on: 27 Jun 2026 9:14 PM IST
Shravasti News:एएसपी ने थाना सोनवा में किया अर्दली रूम,लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
X

Shravasti News

Shravasti News: शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने थाना सोनवा का निरीक्षण कर थाना प्रभारी एवं विवेचकगण के साथ अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं एवं लंबित प्रार्थना पत्रों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आए और आमजन को समय पर न्याय मिल सके।इस दौरान गैंगस्टर अधिनियम के लंबित अभियोगों में धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही गुंडा अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई, जिलाबदर की स्थिति तथा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की भी समीक्षा की गई।अपर पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के साथ-साथ ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई कार्रवाई का भी अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त पुरस्कार घोषित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा एनबीडब्ल्यू/बीडब्ल्यू की तामील की प्रगति की भी समीक्षा की गई।अर्दली रूम के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पुलिस बल के साथ कस्बा सोनवा में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी सोनवा सहित सभी विवेचक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story