TRENDING TAGS :
Shravasti News : भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस, 6 करदाता व्यापारियों का सम्मान
Shravasti News: श्रावस्ती में भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया, 06 सर्वाधिक करदाता व्यापारियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया।
Shravasti News
Shravasti News: जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में 'व्यापारी कल्याण दिवस' धूमधाम से मनाया गया।
शुभारम्भ
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, विधायक श्रावस्ती के प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
व्यापारी सम्मानित
जनपद के 06 सर्वाधिक करदाता व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बृजेश कुमार, माही इण्टरप्राइजेज, भारत ट्रेडिंग कम्पनी, रामतीरथ पाण्डेय कान्ट्रैक्टर, मिथलेश कुमार शुक्ला, तेज प्रताप सिंह शामिल रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति:
संस्कृति विभाग के कलाकार सब्बन एवं उनके दल ने भामाशाह जी के जीवन पर आधारित लोकगीतों का प्रस्तुतीकरण किया, जिसकी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सराहना की।
सीडीओ का सम्बोधन
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि भामाशाह जी के जन्म दिवस को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। समाज के व्यापारी वर्ग में इनका अमूल्य योगदान है। समाज के उत्थान, राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में जो इनका विशेष योगदान रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी के तहत जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त राज्यकर प्रदीप कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
उपायुक्त राज्यकर आनन्द कुमार राय, व्यापार मण्डल के दीनानाथ गुप्ता, सूफी सगीर, कनिष्ठ सहायक दीपक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी।


