Shravasti News: भिनगा साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, UPI ठगी के ₹3,500 पीड़ित को वापस दिलाए

Shravasti News: श्रावस्ती के भिनगा साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए UPI ठगी के शिकार एक पीड़ित के ₹3,500 वापस दिलाए। पुलिस ने साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन और NCRP पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Radheshyam Mishra
Published on: 3 July 2026 4:57 PM IST
Shravasti News: भिनगा साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, UPI ठगी के ₹3,500 पीड़ित को वापस दिलाए
X

Shravasti News

Shravasti News: श्रावस्ती पुलिस की साइबर सेल, कोतवाली भिनगा ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से UPI के माध्यम से ठगे गए ₹3,500 वापस दिला दिए।भिनगा कस्बा निवासी अखंड प्रताप सिंह, पुत्र ओम प्रकाश सिंह, से साइबर जालसाजों ने UPI के माध्यम से ₹3,500 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने 5 सितंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी (साइबर क्राइम) आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भिनगा, राज प्रकाश सिंह तथा साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज यादव की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। साइबर सेल ने MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि ₹3,500 पीड़ित अखंड प्रताप सिंह के बैंक खाते में वापस करा दी।इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल अमरजीत शर्मा तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।

एसपी की अपीलपुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जितनी शीघ्र शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि UPI, फोन कॉल या मैसेज के माध्यम से कभी भी अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story