TRENDING TAGS :
Shravasti: डीएम और एसपी ने थाना कोतवाली भिनगा में सुनी फरियाद, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
Shravasti News: श्रावस्ती में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने थाना कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
Shravasti News: डीएम अन्नपूर्णा गर्ग एवं एसपी राहुल भाटी ने शनिवार को थाना कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस एवं थाना दिवस में आने वाले फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए और राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का निस्तारण करे, ताकि फरियादियों को बार-बार भटकना न पड़े।डीएम और एसपी ने यह भी निर्देश दिए कि बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचकर जांच करें तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि माध्यमों से अवगत भी कराया जाए, ताकि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।इसी क्रम में शनिवार को जनपद के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना हरदत्त नगर गिरंट में 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जो राजस्व से संबंधित था। थाना इकौना में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 03 पुलिस तथा 07 राजस्व से संबंधित थे।थाना कोतवाली भिनगा में 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 07 पुलिस तथा 20 राजस्व से संबंधित थे। थाना सोनवा में 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और सभी राजस्व से संबंधित थे।
थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 02 पुलिस तथा 06 राजस्व से संबंधित थे। थाना गिलौला में 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और सभी राजस्व से संबंधित थे।थाना मल्हीपुर में 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो सभी राजस्व से संबंधित थे। वहीं थाना सिरसिया में 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और सभी राजस्व मामलों से जुड़े थे।इस प्रकार जनपद के सभी आठों थानों में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


