TRENDING TAGS :
Shravasti News: पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
Shravasti News: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में श्रावस्ती में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा से माफी की मांग
Shravasti BJP Mahila Morcha Protests
Shravasti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा की उपस्थिति में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग देश की जनता का अपमान है।भाजपा नेत्री माधुरी सिंह त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से चुना है। ऐसे में उनके प्रति इस तरह की बयानबाजी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि समाजवादी पार्टी और संबंधित सांसद सार्वजनिक रूप से देश और जनता से माफी मांगें।
माधुरी सिंह त्रिपाठी ने आगे कहा, "मैं उन समाजवादी पार्टी के सांसद को कहना चाहती हूं, अगर औरंगजेब का शासन काल होता, तो उनकी जुबान खींच ली जाती। लेकिन यह हमारी भारतीय जनता पार्टी की संस्कारी सरकार है, कि वे सांसद अपनी स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के नाम पर कुछ भी बोल रहे हैं। हम महिलाओं को चेताना चाहते हैं कि वे सावधान हो जाएं। इस दौरान महिलाओं ने "मोदी तेरा अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,सपा सांसद माफी मांगो जैसे नारे लगाए। माधुरी सिंह ने कहा कि सपा सांसद ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री जी को अपशब्द कहे हैं।
यह पूरे देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। भाजपा की संस्कारी सरकार है, हम मर्यादा में रहकर राजनीति करते हैं। इस दौरान सपा सांसद की सदस्यता रद्द करने व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा कि महिलाओं के सम्मान, देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के बयानों का सशक्त और संगठित विरोध किया जाएगा। हालांकि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


