Shravasti News: श्रावस्ती में युवक पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज

Shravasti News: श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 15 May 2026 8:32 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती में युवक पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज
X

Shravasti News

Shravasti News: जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए, जबरन गर्भपात कराया और अब धर्म परिवर्तन कर उसके साथ चलने का दबाव बना रहा है।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता ने बताया कि उसके पति मल्हीपुर क्षेत्र में जूस की दुकान चलाते हैं। पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी युवक का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। महिला की पहचान आरोपी से एक सहेली के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवक ने धीरे-धीरे महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसी सहेली की मदद से उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद भी आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन कर उसके साथ चलने का दबाव बनाता रहा। महिला के इनकार करने पर उसे आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है।पीड़िता के पति ने भी आरोप लगाया कि एक दिन उनकी अनुपस्थिति में आरोपी उनके घर आया और पत्नी पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले मल्हीपुर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की।

इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि थाना मल्हीपुर में प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। महिला को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने और जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा संख्या 0074/2026 पहले ही दर्ज किया जा चुका है।एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और चिकित्सीय अभिलेखों सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story