TRENDING TAGS :
Shravasti News: साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस आए ₹4,999
Shravasti News: मल्हीपुर पुलिस ने NCRP पोर्टल की मदद से साइबर ठगी के शिकार वसीउल्ला को राहत दिलाई। शेष धनराशि वापस कराने के लिए कार्रवाई जारी है।
Shravasti News
Shravasti News: जनपद में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मल्हीपुर की साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में टीम ने 4,999 रुपये वापस कराए हैं।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मल्हीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मामला थाना मल्हीपुर क्षेत्र के फतेहपुर बनगई जमुनहा गांव का है। निवासी वसीउल्ला पुत्र अहमद ने गत 4 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33106260126587 में बताया था कि फ्रॉडस्टर ने यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 26,300 रुपये की ठगी कर ली है।
शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह और साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों और संस्थाओं से संपर्क किया। लगातार समन्वय और प्रयास के बाद एमआरएम यानी मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल पोर्टल के माध्यम से ठगी गई रकम में से 4,999.40 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। शेष रकम की वापसी के लिए भी प्रयास जारी है।एसपी राहुल भाटी ने साइबर सेल की इस कार्रवाई की सराहना की है।इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिष कुमार गोंड, का.आ. राघवेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल चंदन मौर्य शामिल रहे।


