TRENDING TAGS :
Shravasti News: डीएम ने IGRS शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Shravasti News: श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Shravasti News
Shravasti News: जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि IGRS पोर्टल पर डिफॉल्टर होने वाली शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए समय पर आख्या अपलोड करें। केवल औपचारिक आख्या भेजने के बजाय शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर उसकी समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। असंतोषजनक फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
लंबित प्रकरणों की विभागवार प्रतिदिन समीक्षा की जाए तथा अंतिम तिथि के निकट पहुंच चुके प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।गलत, तथ्यहीन अथवा गुणवत्ताविहीन आख्या प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पत्र भेजे जा रहे हैं। अगली समीक्षा बैठक में संतोषजनक फीडबैक कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।संवेदनशील एवं बार-बार संदर्भित प्रकरणों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करें। आयोग एवं आयुक्त कार्यालय से प्राप्त संदर्भों का विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निस्तारण आख्या में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्यवाही का विवरण, स्पॉट मेमो तथा उपलब्ध साक्ष्य अनिवार्य रूप से संलग्न कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि जनपद में प्राप्त IGRS संदर्भों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


