Shravasti News: डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार और लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

Radheshyam Mishra
Published on: 12 Jun 2026 8:11 PM IST
Shravasti News: डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
X

Shravasti News: जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।बैठक में अवगत कराया गया कि माह मई 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंक 7 है। माह मई 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 55 कार्यक्रमों में ‘A’ श्रेणी, 4 कार्यक्रमों में ‘B’ श्रेणी, 3 कार्यक्रमों में ‘C’ श्रेणी, 1 कार्यक्रम में ‘D’ श्रेणी तथा 22 कार्यक्रमों में ‘NA’ प्राप्त हुआ है।बैठक में बताया गया कि अतिरिक्त ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, समाज कल्याण तथा सहकारिता विभाग के कार्यक्रमों में ‘A’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन, पंचायती राज, आईसीडीएस, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में ‘B’, ‘C’ एवं ‘D’ श्रेणियां प्राप्त हुई हैं।वहीं मई 2026 में प्रदर्शित योजनाओं में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में जनपद प्रथम 5 स्थानों में है, जबकि सीटी स्कैन सेवाएं योजना में जनपद अंतिम 5 स्थानों में है। इस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देखरेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कर लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि जो परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें हैंडओवर कराने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता उपस्थित रहे।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story