Shravasti:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM- SP ने अंधरपुरवा पुल घाट का किया निरीक्षण

Shravasti News: श्रावस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने अंधरपुरवा पुल घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

Radheshyam Mishra
Published on: 19 Oct 2026 5:44 PM IST
Shravasti:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM- SP ने अंधरपुरवा पुल घाट का किया निरीक्षण
X

Shravasti News

Shravasti News: शारदीय नवरात्र के समापन और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने अंधरपुरवा पुल स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विसर्जन घाट पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों और नावों की उपलब्धता तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने निर्देश दिया कि विसर्जन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि घाट पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग की जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही, भारी वाहनों को विसर्जन मार्ग से गुजरने की अनुमति न दी जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।एसपी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की टीम को भी मौके पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस प्रशासन के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पूरे आयोजन की लगातार निगरानी की जा रही है।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story