Shravasti News: श्रावस्ती में गैंगेस्टर एक्ट के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गैंग लीडर भी दबोचा गया

Shravasti News: श्रावस्ती में NMPT और इकौना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर भी शामिल है।

Radheshyam Mishra
Published on: 15 Aug 2026 8:02 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती में गैंगेस्टर एक्ट के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गैंग लीडर भी दबोचा गया
X

Shravasti News

Shravasti News: पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में श्रावस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती (NMPT) और थाना इकौना की संयुक्त पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गैंग लीडर भी शामिल है। अभियुक्तों को बलरामपुर और श्रावस्ती में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष श्री जयहरी के नेतृत्व में NMPT पुलिस तथा प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 103/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना NMPT से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी, निवासी हरिहरगंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गोपियापुर चौराहा, थाना कोतवाली देहात से गिरफ्तार किया गया।वहीं, मु0अ0सं0 147/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना इकौना से संबंधित तीन अभियुक्तों को अस्पताल तिराहा, थाना इकौना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग लीडर नसीब खां पुत्र रोशन खां, निवासी खावां पोखर, मुसीब खां पुत्र इशहाक खां, निवासी चिप्पीपुरवा दाखिला सेमगा तथा प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू तिवारी पुत्र अनिल त्रिपाठी, निवासी पतेड़ा दाखिली मझौवा सुमाल शामिल हैं। तीनों थाना इकौना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय श्रावस्ती के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।1. विशाल सोनी: पुलिस के अनुसार, विशाल सोनी के खिलाफ थाना NMPT में गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा BNS की धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। वहीं जनपद बलरामपुर में हत्या, लूट और चोरी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वर्ष 2023 में थाना महाराजगंज तराई और हर्रैया में उसके खिलाफ धारा 302, 394, 411 और 413 जैसी गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।2. नसीब खां, 3. मुसीब खां और 4. प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू तिवारी: पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ थाना इकौना में मु0अ0सं0 309/2025, धारा 103(1)/61(2)/238 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त रिंकू तिवारी के खिलाफ वर्ष 2016 में धारा 504/506/419/420 IPC के तहत भी मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

संयुक्त कार्रवाई में NMPT की ओर से उप निरीक्षक मनोज निषाद, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र यादव और कांस्टेबल निलेश सिंह शामिल रहे। वहीं थाना इकौना की टीम में उप निरीक्षक रामदुलार यादव, उप निरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल नटराज रंजन पटेल और कांस्टेबल प्रमोद गंगवार शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story