Shravasti News: इकौना थाना वीडियो पर पुलिस का खंडन, सीओ बोले- नारेबाजी नहीं, आभार जताने आए थे लोग

Shravasti News: इकौना थाना वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, सीओ बोले- नारेबाजी नहीं, मोहर्रम पर आभार जताने पहुंचे थे स्थानीय लोग।

Radheshyam Mishra
Published on: 25 Jun 2026 10:21 AM IST (Updated on: 25 Jun 2026 10:37 AM IST)
Shravasti News: इकौना थाना वीडियो पर पुलिस का खंडन, सीओ बोले- नारेबाजी नहीं, आभार जताने आए थे लोग
X

Shravasti News:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इकौना थाना परिसर के एक वीडियो पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में भ्रामक रूप से दिखाया जा रहा है कि मोहर्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों ने थाना परिसर में आकर नारेबाजी की थी।

सीओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि जनपद में मोहर्रम, रामनवमी, होली जैसे पर्वों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस व प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन सकुशल कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने की परंपरा है।इसी क्रम में 23 जून को मोहर्रम की सातवीं के जुलूस के दौरान स्थानीय लोग थाना इकौना पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया था। इसके बाद जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न हुआ। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।

सीओ आलोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह असत्य, निराधार और भ्रामक हैं। किसी भी व्यक्ति ने थाना भवन या परिसर के अंदर प्रवेश नहीं किया था। मौके पर पूर्ण शांति और कानून-व्यवस्था कायम थी, कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी।पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि भ्रामक व अपुष्ट सूचना का प्रसार न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता जांचे बिना उसे साझा करने से बचें।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story