TRENDING TAGS :
Shravasti News: श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी का संयुक्त पैदल गश्त अभियान
Shravasti News: श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त पैदल गश्त अभियान चलाया।
Shravasti News
Shravasti News: इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त पैदल गश्त की गई। श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी की टीमें नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।संयुक्त गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि जनपद श्रावस्ती की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल द्वारा संयुक्त रूप से नियमित गश्त और सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को थाना मल्हीपुर पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र तुरुष्मा में एसएसबी के साथ संयुक्त पैदल गश्त की। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर सतर्क नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई तथा आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एसपी ने बताया कि संयुक्त पैदल गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और अधिक प्रभावी हुई है।उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


