TRENDING TAGS :
Shravasti News: इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Shravasti News: श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त गश्त, सघन चेकिंग अभियान जारी। संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर।
Shravasti News
Shravasti News: जनपद की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा लगातार संयुक्त गश्त, निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज थाना सिरसिया पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल सीमा के सुईया चेक पोस्ट व अन्य संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई।इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।
अभियान का उद्देश्य
सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना:पुलिस एवं SSB की सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हुई है।
श्रावस्ती पुलिस की अपील
आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


