Shravasti News: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शांति समिति बैठक में दिए सख्त निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में मोहर्रम पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Radheshyam Mishra
Published on: 19 Jun 2026 10:50 PM IST
Shravasti News: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शांति समिति बैठक में दिए सख्त निर्देश
X

Shravasti News

Shravasti News: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग एवं एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ताजियों का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखा जाएगा और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी अधिकारियों को जुलूस के दौरान भ्रमणशील रहने और सुरक्षा पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुरूप ही आयोजित किए जाएंगे। जुलूसों में सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

साथ ही सभी सीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में एडीएम ललित कुमार, एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, एसडीएम जमुनहा एस.के. राय, एसडीएम प्रवीण यादव, एसडीएम संजय कुमार, सीओ आलोक सिंह, सीओ भारत पासवान समेत सभी थानाध्यक्ष और दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।दोनों अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस ने नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story