Shravasti News: NEET परीक्षा को लेकर एएसपी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर दिए सख्त निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में NEET-UG परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए।

Radheshyam Mishra
Published on: 20 Jun 2026 9:14 PM IST
Shravasti News: NEET परीक्षा को लेकर एएसपी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर दिए सख्त निर्देश
X

Shravasti News

Shravasti News: एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में NEET-UG परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में ब्रीफिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एएसपी ने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी ड्यूटीकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी करें।

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केंद्र परिसर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय निर्धारित गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाए। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे प्रतिबंधित सामान पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी अनियमितता की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।एएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने पर जोर दिया।सभी ड्यूटी कर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर परीक्षा समाप्ति तक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में परीक्षा को नकलविहीन और व्यवधानरहित कराने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने तथा आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी शामिल रहे।NEET परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story