TRENDING TAGS :
Shravasti News: साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए 6 हजार रुपये
Shravasti News: श्रावस्ती में साइबर सेल भिनगा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित के खाते में 6 हजार रुपये वापस कराए। पीड़ित के खाते से UPI के जरिए 44,800 रुपये निकाले गए थे।
Shravasti News
Shravasti News: साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा को सफलता मिली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते में 6,000 रुपये वापस कराए हैं।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह तथा साइबर सेल प्रभारी मनोज यादव की टीम ने यह कार्रवाई की।
UPI के जरिए निकाले गए थे 44,800 रुपये
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंठिहवा कोठिया निवासी अजीउद्दीन पुत्र इशराइल ने 5 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठगों ने UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से 44,800 रुपये निकाल लिए थे।शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल ने संबंधित बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं से संपर्क कर रकम वापस कराने के प्रयास शुरू किए।
MRM पोर्टल के जरिए मिली रकम वापस
साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई के बाद MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में 6,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना जितनी जल्दी दी जाएगी, रकम वापस कराने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल अमरजीत शर्मा और कांस्टेबल प्रमोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी से साझा न करें और संदिग्ध UPI रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से बचें।


