Shravasti News: DM ने जनता दर्शन में सुनीं 17 फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में DM अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन में 17 फरियादें सुनीं। अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने और एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Radheshyam Mishra
Published on: 10 Aug 2026 8:12 PM IST
Shravasti News: DM ने जनता दर्शन में सुनीं 17 फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
X

Shravasti News

Shravasti News: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर स्वयं जनसुनवाई करें।

शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी

डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने निर्देशित किया, “सभी अधिकारी रोजाना निर्धारित समय पर कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनें। शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर कराएं। यदि जनसुनवाई के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को हर हाल में लागू किया जाना है।”

17 शिकायतें मिलीं, एक सप्ताह में निस्तारण के आदेश

जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने भी सुनीं जन समस्याएं

वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राहुल भाटी ने भी जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी मामलों, साइबर अपराध और रुपये के लेन-देन से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।एसपी राहुल भाटी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है।जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों ने कहा कि सीधे जिलाधिकारी और एसपी के समक्ष अपनी बात रखने से समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की निगरानी की जाएगी।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story