TRENDING TAGS :
Shravasti News: स्कूलों में 'ऑपरेशन कायाकल्प' पर डीएम सख्त, शौचालय निर्माण को लेकर दिए कड़े निर्देश
Shravasti News: श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक में स्कूलों में शौचालय निर्माण और मूलभूत सुविधाओं को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं।
Shravasti News :बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए डीएम अन्नपूर्णा ने बुधवार को जिला अनुश्रवण समिति के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में डीएम ने सर्वप्रथम विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संपादित कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होने निर्देशित किया कि विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे युद्धस्तर पर कराकर पूर्ण कराया जाए। उन्होने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए गए कि ऐसे विद्यालय जहां पर बालक,बालिका व दिव्यांग शौचालय निर्मित नहीं है, वहां विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जाए। विद्यालय जहां पर अवस्था सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उनका विवरण तैयार करते हुए वहां निर्माण कार्य संपादित करा लिया जाए जिससे जनपद को सर्वाेच्च श्रेणी में लाया जा सके। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि बाल वाटिका से लेकर जो भी लक्ष्य निर्धारित है लक्ष्य के सापेक्ष कार्य संपादित करते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाए।
डीएम,एसपी ने जनता दर्शन में अपने अपने कार्यालयों पर सुनी फरियाद
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने प्रतिदिन की तरह आज बुधवार को भी जनता दर्शन के दौरान अपने अपने कार्यालयों पर जनसमस्याएं सुनी।द्वय अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। डीएम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रत्येक फरियादियों से स्वयं मुलाकात की और उनकी समस्याओं के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र को गम्भीरतापूर्वक देखा तथा उनकी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता से निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। दौरान डीएम को कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें त्वरित न्याय मिले।जिनके निस्तारण लिए डीएम ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।


